Pakistan: बलूचिस्तान में ट्रेन पर फायरिंग, 500 लोगों को बनाया बंधक, BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक कर ली गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया. आतंकियों के हमले में छह पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है और ट्रेन के चालक सहित कई यात्री घायल हो गए हैं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. रेलवे के अनुसार, नौ कोच वाली ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने कहा कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को छह हथियारबंद लोगों ने पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर-8 के पास रोक लिया. डॉन न्यूज के अनुसार, नौ कोच वाली इस ट्रेन में 450 से 500 यात्री सवार हैं. ट्रेन के हाईजैक की सूचना मिलने पर बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है.

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है. जबकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं. रिंद ने कहा कि रेलवे ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है. रिंद ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर 6 हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. हमले में कई यात्री घायल हो गए. ट्रेन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं. बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: बड़ा मंगल पर इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This