UN: बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी से मिली सिमा बहौस, भारत की डिजिटल क्रांति की प्रशंसा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India’s Digital Revolution: भारत की केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति पर आहूत 69वें सत्र में हिस्सा लेने संयुक्‍त राष्‍ट्र पहुंचीं है. इस दौरान अन्‍नपूर्णा देवी ने यूएन वूमन की कार्यकारी निदेशक सिमा बहौस के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया.

इस बैठक के दौरान सिमा बहौस ने भारत की डिजिटल क्रांति, शून्य हिंसा, समान निर्णय लेने की शक्ति, शांति और सुरक्षा के अलावा किशोरियों और युवाओं को महिला नेतृत्व वाले विकास के केंद्र में रखने की दिशा में भारत के प्रयासों की सराहना की, जिसकी की जानकारी अन्‍नपूर्णा देवी ने ही दी है.

केंद्रीय महिला मंत्री ने साझा की जानकारी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इसका फोटो भी शेयर किया है. वहीं, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति हो रहे 69वें सत्र में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत लैंगिक बटवारें को पाटने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का उपयोग करने के अपने अनुभव को दुनिया के साथ साझा करना चाहता है.

महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ बढ़ रहा आगे भारत

उन्‍होंने आगे कहा कि भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसे में भारत एक ऐसे देश का निर्माण कर रहा है, जहां महिलाएं अवधारणा से लेकर डिजाइन, कार्यान्वयन और निगरानी तक में भाग लेकर सक्रिय आर्किटेक्ट के रूप में नेतृत्व करती हैं.

बता दें कि 10 मार्च से शुरू संयुक्त राष्ट्र आयोग का 69वां सत्र 21 मार्च तक चलेगा. जिसमें शामिल होने के लिए पहुंची अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत दुनिया के साथ अपने अनुभव को साझा करने में प्रसन्न है.

इसे भी पढें:-Russia-Ukraine ceasefire: सीजफायर बाधित किया तो भुगतना होगा खामियाजा, Donald Trump ने पुतिन को दी सीधी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This