Nainital: फटा तेज रफ्तार कार का टायर, ठहर गई पति-पत्नी की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nainital: नैनीताल से दुखद खबर सामने आई है. यहां कार का टायर फटना एक दंपती के लिए काल बन गया. दोनों के जीवन के दुखद अंत हो गया. टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा कालाढूंगी गड़प्पू के पास देर रात हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

पेड़ से टकराई कार, अपने गांव लौट रहे थे दंपती
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहित पाल पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल और उनकी पत्नी प्रियंका पाल हाल निवासी 3 आरडी फ्लोर झिलमिल कॉलोनी नई दिल्ली अपने गांव कालाढूंगी कार से जा रहे थे. इसी दौरान शनिवार की देर रात तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
इस दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दंपती के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया. मृतक के पास से मिले मोबाइल और कागजात के आधार पर दुर्घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This