अक्टूबर में 22.9% उछलकर 2.31 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा GST कलेक्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

GST Collection October 2026: देश की अर्थव्यवस्था के लिए अक्टूबर का महीना शानदार रहा है. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के ताजा आंकड़ों में सालाना आधार पर 22.9 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सरकार की ओर से रविवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में सकल जीएसटी संग्रह बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 1.88 लाख करोड़ रुपये था. रिफंड को समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व में भी बड़ी वृद्धि हुई है. अक्टूबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह 25.6 फीसदी बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 1.61 लाख करोड़ रुपये था. आंकड़े घरेलू आर्थिक गतिविधियों में तेजी और आयात से मिलने वाले कर राजस्व में बढ़ोतरी को दर्शाते हैं.

घरेलू और आयात से होने वाले जीएसटी संग्रह में कितनी बढ़ोतरी?

अक्टूबर में घरेलू जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 15.8 फीसदी बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये हो गया. वहीं, आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व में और तेज उछाल देखने को मिला. यह 42.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 72,246 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. घरेलू जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (CGST) का योगदान 42,935 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (SGST) का 51,340 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (IGST) का 64,769 करोड़ रुपये रहा. वहीं, आयात से प्राप्त IGST संग्रह अक्टूबर 2025 के 50,796 करोड़ रुपये से बढ़कर अक्टूबर 2026 में 72,246 करोड़ रुपये हो गया.

अप्रैल से अक्टूबर तक कितना रहा जीएसटी संग्रह?

चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों यानी अप्रैल से अक्टूबर के दौरान भी जीएसटी संग्रह में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई. इस अवधि में सकल जीएसटी संग्रह 13.2 फीसदी बढ़कर 14.77 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 13.05 लाख करोड़ रुपये था. इसी तरह, अप्रैल-अक्टूबर के दौरान शुद्ध जीएसटी राजस्व 12.6 फीसदी बढ़कर 12.69 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 11.27 लाख करोड़ रुपये था.

अक्टूबर में जीएसटी रिफंड भी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में कुल जीएसटी रिफंड में 6.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 27,934 करोड़ रुपये रहा. अक्टूबर 2025 में कुल रिफंड 26,225 करोड़ रुपये था. घरेलू रिफंड 9.8 फीसदी बढ़कर 14,007 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, ICEGATE के माध्यम से संसाधित निर्यात रिफंड 3.4 फीसदी बढ़कर 13,927 करोड़ रुपये रहा.

शुद्ध घरेलू जीएसटी राजस्व में भी मजबूत वृद्धि

रिफंड को समायोजित करने के बाद अक्टूबर में घरेलू शुद्ध जीएसटी संग्रह 16.4 फीसदी बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. दूसरी ओर, सीमा शुल्क से जुड़े शुद्ध जीएसटी राजस्व में 56.2 फीसदी की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई और यह 58,319 करोड़ रुपये रहा. अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच कुल जीएसटी रिफंड 16.9 फीसदी बढ़कर 2.08 लाख करोड़ रुपये हो गया. इस दौरान घरेलू रिफंड 19.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.18 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से जुड़े रिफंड 13.4 फीसदी बढ़कर 89,733 करोड़ रुपये दर्ज किए गए.

Latest News

ब्रिटिश सेना और खुफिया एजेंसी MI6 को ईरान ने घोषित किया आतंकी संगठन, लगाया ये आरोप

Iran-UK Tensions: ईरान और ब्रिटेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान ने ब्रिटेन की रॉयल नेवी...

More Articles Like This