नशे में धुत्त होकर रंग लगाया, गलत तरीके से छुआ…, होली पार्टी में टीवी एक्ट्रेस संग को-एक्टर ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tv Actress Molested in Holi Party: मनचले अक्सर होली की आड़ में महिलाओं संग छेड़छाड़ करते हैं. होली पर ऐसी दरिंदगी की कई घटनाएं सुनने को मिली हैं. इसी बीच टीवी की लीड एक्ट्रेस (Tv Actress Molested in Holi Party) ने होली Holi.पर रंग लगाने के बहाने अपने को-एक्टर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इस मामले में अभिनेत्री ने पुलिस में केस भी दर्ज कराई है. हालांकि, इस एक्ट्रेस के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है और ना ही ये पता चला है कि उन्होंने किसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

शराब के नशे में रंग लगाने की कोशिश की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 साल की एक्ट्रेस ने ये दावा किया है कि 14 मार्च को मुंबई के वेस्ट उपनगर में होली पार्टी के दौरान उनके को-एक्टर ने नशे में धुत्त होकर उन्हें रंग लगाने की कोशिश की. हालांकि, एक्ट्रेस ने उनके साथ होली खेलने से मन कर दिया. इस पर को एक्टर उन पर जबरदस्ती रंग डालने की कोशिश करने लगा.

पुलिस को दिए बयान में Actress ने क्या कहा

एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए बयान में कहा है, “नशे में धुत्त होकर को-एक्टर ने मुझे और पार्टी में मौजूद महिलाओं को रंग लगाने की कोशिश की थी. मैंने मना किया और वहां से दूर चली गई थी. मैं रानीपुरी के स्टॉल के पीछे छुप गई थी लेकिन उसने मुझे ढूंढ लिया और वहां रंग लगाने की कोशिश की. मैंने अपरने चेहरे को हाथ से ढक लिया था लेकिन उसने मुझे जबरदस्ती पकड़कर चेहरे पर रंग लगा दिया. इसके बाद उसने मुझे आई लव यू कहा और कहा कि देखूंगा तुम्हें मुझसे कौन बचाता है. उसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छुआ. मैं उसे फौरन धकेलकर वॉशरूम भाग गई थी. लेकिन उसकी इस हरकत ने मुझे काफी डिस्टर्ब कर दिया है.”

एक्ट्रेस की शिकायत पर केस दर्ज

एक्ट्रेस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिनेता को कानूनी नोटिस भेजा गया है और उसके साथ ही होली पार्टी में मौजूद बाकी गेस्ट के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसके अलावा पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है.

ये भी पढ़ें- महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली में बड़ा कदम, ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ की तर्ज पर राष्ट्रीय राजधानी में होगा ‘ईव टीजिंग स्क्वाड’

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This