फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान, बॉलीवुड में पसरा मातम

Must Read

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया है. 30 अक्टूबर को उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. बॉलीवुड में मातम पसरा है. इडंस्ट्री में इस वक्त शोक का माहौल है. संजय गुप्ता ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं. संजय ने अपने करियर में ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘काबिल’ और ‘जज्बा’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी.

कथित तौर पर अपने बाथरूम में गिर गए

उनके निधन की जानकारी फिल्म मैगजीन इन्फॉर्मेशन के मुताबिक दी गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि वह कथित तौर पर अपने बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. हालांकि, इस घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को दुखी कर दिया है. संजय गुप्ता ने अपने करियर में यूं तो कई एक्टर के साथ काम किया. लेकिन संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी.

फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद भी किया

संजय दत्त के साथ उन्होंने ‘कांटे’ (2002), ‘मुसाफिर’ (2004), ‘जिंदा’ (2006) और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ (2007) जैसी फिल्में दी. इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद भी किया और ये बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर गईं. खास बात यह है कि ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में संजय गुप्ता ने सिर्फ निर्देशन ही नहीं किया था, बल्कि फिल्म को प्रोड्यूस करने और इसकी कहानी लिखने में भी अहम भूमिका निभाई थी. यह फिल्म साल 1991 में मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में हुई चर्चित गैंगवार और पुलिस मुठभेड़ की घटना पर बेस्ड थी.

वास्तविक घटनाओं से प्रेरित क्राइम ड्रामा

फिल्म’शूटआउट एट वडाला’ की काफी चर्चा हुई थी. साल 2013 में रिलीज हुई यह फिल्म भी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित क्राइम ड्रामा थी. इस फिल्म में भी उन्होंने अपराध की दुनिया और मुंबई के अंडरवर्ल्ड को अपने खास अंदाज में पर्दे पर दिखाया. संजय गुप्ता ने सिर्फ एक्शन और क्राइम फिल्मों तक ही खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने अलग-अलग तरह की कहानियों पर भी काम किया. ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘जज्बा’ (2015) को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है. ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म ‘काबिल’ (2017) को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है.

अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया

संजय गुप्ता ने फिल्म निर्देशक बनने से पहले फिल्म इंडस्ट्री में पोस्ट प्रोडक्शन और साउंड डिजाइन के क्षेत्र में काम किया था. उन्होंने फिल्ममेकर पंकज पराशर को भी असिस्ट किया था. इस दौरान वह टीवी सीरीज ‘करमचंद’ और फिल्म ‘जलवा’ जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे. साल 2001 में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस व्हाइट फेदर फिल्म्स शुरू किया था. इसके बैनर तले उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया. धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली से काशी तक अब स्लीपर वंदे भारत की रफ्तार, ट्रेन की शुरुआत पर PM मोदी बोले- ‘ऐतिहासिक दिन’

Latest News

ट्रंप के घर के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम तैनात, ईरान से टकराव की आशंका के बीच बढाई गई अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा

Washington: ईरान से टकराव की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर US ने बड़ा...

More Articles Like This