उत्तराखंडः केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन, आठ लोग फंसे, रेस्क्यू में जुटीं NDRF-SDRF की टीमें

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kedartal Avalanche: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है. यहां केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन ने सात ट्रेकर्स सहित सपोर्टिंग स्टाफ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भोजखड़क से आगे हिमस्खलन आने की वजह से आठ लोग फंस गए हैं, जबकि कच्ची ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक सहित चार लोग सुरक्षित मिल गए हैं.

फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए शनिवार को NDRF, SDRF, वन विभाग और ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुट गई हैं. वहीं, दुर्गम क्षेत्र में रेस्क्यू की चुनौती को देखते हुए हेलीकॉप्टर की मदद लेने के प्रयास भी किए जा रहे हैं.

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को गंगोत्री से सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था. दल की वापसी 29 अक्टूबर को निर्धारित थी, लेकिन खराब मौसम, ग्लेशियर और बर्फबारी के चलते ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया.

निर्धारित समय पर दल के वापस नहीं लौटने पर संपर्क के प्रयास किए गए. 30 अक्टूबर को ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से फोन पर संपर्क होने पर दल ने कच्ची ढांग के पास सुरक्षित होने की सूचना देते हुए सहायता मांगी थी. इसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया.

Latest News

ट्रंप के घर के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम तैनात, ईरान से टकराव की आशंका के बीच बढाई गई अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा

Washington: ईरान से टकराव की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर US ने बड़ा...

More Articles Like This