गाजा में कोहराम मचा रही इजरायली सेना, एकमात्र कैंसर अस्पताल को किया नष्ट

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaza: इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौता तोड़ने के बाद से ही इजरायली सेना गाजा में लगातार हमले कर रही हैं. इसके साथ ही इजरायली सेना गाजापट्टी में और अंदर तक घुस गई है. आईडीएफ ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में एकमात्र कैंसर अस्पताल को भी तबाह कर दिया है. हमास के खिलाफ इजरायली सेना के ताजा अभियानों ने गाजा में कोहराम मचा दिया है.

पिछले 4 दिनों के दौरान इजरायल के हमले में 500 से अधिक फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है. इजरायल का कहना है कि जब तक हमास उसके बचे हुए बंधकों को रिहा नहीं करता, तब तक इजरायल अधिक क्षेत्र पर कब्जा करता रहेगा.

गाजा के कुछ हिस्‍सो पर इजरायल का कब्‍जा

गाजा को विभाजित करने वाले नेतजारिम कॉरिडोर में कैंसर अस्‍पताल स्थित है, जिसे इजरायली सेना ने तबाह कर दिया है. हमास के साथ युद्धविराम तोड़ने के कुछ ही समय बाद इस सप्ताह इजरायल ने क्षेत्र को फिर से अपने कंट्रोल में ले लिया. इजरायली सेना ने कहा कि उसने तुर्की-फिलिस्तीनी मैत्री अस्पताल पर हमला किया. क्योंकि युद्ध के बीच डॉक्‍टर और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे थे और हमास के लड़ाके वहां से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे.

अस्पताल पर बम हमले की तुर्की ने की निंदा

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कैंसर अस्पताल को नष्ट किए जाने की कड़ी निंदा की है. अस्पताल के ‘ऑन्कोलॉजी विभाग’ के प्रमुख डॉ.ज़की अल-जकजूक ने कहा कि सीजफायर के दौरान एक डॉक्‍टरों की टीम ने अस्पताल का दौरा किया था और पाया कि वहां कुछ क्षति हुई थी, लेकिन कुछ चिकित्सकीय सुविधाएं अब भी सही स्थिति में थीं. उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि ऐसे अस्पताल को बम से उड़ाने से क्या मिला होगा?”

ये भी पढ़ें :- राजधानी दिल्ली में हुई चौथी भारत-ईयू समुद्री सुरक्षा वार्ता, दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This