Pakistan: बलूचिस्तान में भड़की हिंसा, बलूच नेता ने पाक के खिलाफ विरोध करने का किया आह्वान

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: अशांत प्रांत बलूचिस्‍तान में पाकिस्‍तान के खिलाफ बवाल हो गया है. बलूचिस्तान में उबाल क्वेटा में बलूच यकजेहती समिति (BYC) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं के वजह से हुआ है. इससे पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के अन्य इलाकों की तरह तुर्बत में भी पूर्ण बंद और राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू हो गई है.

बलूच लोगों ने पाकिस्तान के पुलिस और सेना के खिलाफ सड़कों पर जमकर आगजनी और तोड़फोड़ मचाया है. इस बीच एक बलूच नेता ने बलूचिस्तान के लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया है.

मारे गए प्रदर्शनकारियों के शवों को पुलिस ने लिया कब्जे में

बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी कलात ने क्वेटा में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई हिंसा और गोलीबारी के खिलाफ कलात बाजार में पूर्ण बंद हड़ताल का ऐलान किया है, जबकि क्वेटा-कलात राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है. पाक पुलिस ने क्वेटा में मारे गए युवक के शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों के धरनास्थल पर छापेमारी की. शवों को जबरदस्‍ती कब्जे में ले लिया, जबकि डॉ. महरंग बलूच सहित बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के कई कार्यकर्ताओं को अज्ञात जगह पर भेज दिया गया. इससे हिंसा और अधिक भड़क गई.

‘सभी लोगों को अपने घरों से बाहर निकलकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए‘

बीवाईसी नेता डॉ. सबीहा बलोच का बयान सामने आया है. सबीहा बलोच ने कहा कि विधानसभा में बैठे लोग देशद्रोही हैं, वे ही देश को बेचने वाले हैं. आज देश सबसे भयंकर हिंसा से जूझ रहा है, जबकि ये लोग विधानसभाओं में बैठे हैं.” इसलिए सभी लोगों को घरों से बाहर निकल कर अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए. वहीं बलूच नेशनल फ्रंट (BNM) ने कहा कि बलूचिस्तानियों के नेता डॉ. महरंग बलूच को जबरन गायब कर दिया जाना राज्य आतंकवाद का सबसे बुरा उदाहरण है.

प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ले जा रही पुलिस

इस मामले से संबंधित वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि शवों के साथ विरोध दर्ज करा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस घसीट कर ले जा रही है. क्वेटा में यह धरना बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने दिया था. लेकिन पुलिस बल प्रयोग करके महिला प्रदर्शनकारियों को भी सड़कों पर घसीट रही है. पुलिस ने मारे गए युवकों के शवों को जबरदस्‍ती अपने कब्जे में ले लिया और बीवाईसी प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार किया. वहीं नसीराबाद में बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग और गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे जाम कर दिया गया. अभी प्रदर्शन चल रहा है.

ये भी पढ़ें :- सहारनपुर में वारदातः बीजेपी नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, बच्ची की मौत

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This