Gaza: इजरायली हमले में मारा गया हमास का एक और बड़ा लीडर, कुल 19 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजा: इजरायल के हवाई हमले में हमास का एक और बड़ा लीडर मारा गया. खम्मा प्रेस के मुताबिक, गाजा खान यूनिस पर इजरायल के हवाई हमले में हमास के वरिष्ठ राजनीतिक नेता सलाह अल-बरदाविल की मौत हो गई. रविवार सुबह यह हमला हुआ. इस हमले में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई. यह हमला इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में एक और वृद्धि को दर्शाता है.

वहीं, एपी ने भी दक्षिणी गाजा पट्टी में रातभर हुए इजरायली हमलों में हमास के एक बड़े नेता सहित कम से कम 19 फिलस्तीनियों के मारे जाने की बात कही है. एपी के मुताबिक, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर एक और मिसाइल दागी, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इजरायली सेना ने कहा कि मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया और इससे जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं है.

गाजा पर रातभर बरसे बम

एपी के मुताबिक, दक्षिणी गाजा के दो अस्पतालों ने बताया कि रातभर हुए हमलों में मारे गए बच्चों एवं महिलाओं सहित 17 लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं. हमास ने बताया कि खान यूनिस के पास हुए हमले में उसके राजनीतिक ब्यूरो और फलस्तीनी संसद के सदस्य सलाह बर्दाविल और उसकी पत्नी की मौत हो गई. बर्दाविल हमास की राजनीतिक शाखा का जाना-माना सदस्य था. अस्पतालों द्वारा बताई गई मृतकों की संख्या में हमास के नेता और उसकी पत्नी का नाम शामिल नहीं है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This