संभल हिंसा मामला: पुलिस ने जामा मस्जिद के सदर एडवोकेट जफर अली को किया गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

संभलः संभल हिंसा मामले में कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को गिरफ्तार कर लिया है. सदर पर आरोप है कि 24 नवंबर को हुए बवाल में उनकी भूमिका थी. उन्होंने भड़काऊ बयान दिया था. एसआईटी की जांच में तथ्य सामने आने पर गिरफ्तारी की गई है.

कोतवाली में बढ़ाई गई सुरक्षा

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना के बारे में पूछताछ के लिए जफर अली को पहले कोतवाली बुलाया गया था. उनकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एसआईटी टीम, एएसपी और सीओ के साथ पुलिस फोर्स मौजूद है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली में पीएसी और आरआरएफ सहित भारी पुलिस बल तैनात हैं. फ्लैग मार्च भी किया गया है. अब गिरफ्तारी के बाद जफर अली को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. मालूम हो कि संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी. कल यानी सोमवार को जफर अली का न्यायिक जांच आयोग में बयान दर्ज कराया जाना है.

एएसपी श्रीशचंद का कहना है 24 नवंबर के बवाल में सदर जफर अली एडवोकेट को आरोपी बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई है. कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ को तैनात किया है. अधिकारी फ्लैगमार्च भी कर रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This