ट्रंप की कूटनीति ने किया कमाल, काला सागर में यूक्रेन-रूस युद्धविराम, ऊर्जा सुविधाओं पर भी नहीं करेंगे हमले

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ukraine-Russia news: अमेरिका ने मंगलवार को यूक्रेन और रूस के साथ अलग-अलग समझौते किए, जिससे काला सागर में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित किया जा सके. इसके अलावा, दोनों देश एक दूसरे की ऊर्जा सुविधाओं पर भी हमले रोकने को तैयार हो गए हैं. ऐसे में यदि ये समझौते लागू होते हैं तो रूस और यूक्रेन में व्यापर युद्धविराम की दिशा में अब तक की सबसे स्पष्ट प्रगति होगी.

इस समझौते को अमेरिका ने तीन साल से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता की दिशा में बहुत बड़ा कदम बताया है. दरअसल, अमेरिका ने मंगलवार को सऊदी अरब में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के साथ शांति की दिशा में संभावित कदमों पर तीन दिनों की वार्ता पूरी की.

समझौतों को लागू करने के लिए वाशिंगटन पर निर्भर रूस-यूक्रेन

इस दौरान अमेरिका ने कहा कि दोनों पक्ष “सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने, बल प्रयोग को समाप्त करने तथा काला सागर में सैन्य उद्देश्यों के लिए वाणिज्यिक जहाजों के प्रयोग को रोकने पर सहमत हुए हैं. हालांकि इस दौरान दोनों देशों ने कहा है कि वो समझौतों को लागू करने के लिए वाशिंगटन पर निर्भर रहेंगे.

ट्रंप के लिए जेलेंस्‍की का सवाल

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि “यदि रूस इसका उल्लंघन करता है, तो मेरे पास राष्ट्रपति ट्रंप के लिए एक सीधा सवाल है. यदि वे उल्लंघन करते हैं, तो यहां सबूत हैं- हम प्रतिबंधों की मांग करेंगे, हम हथियारों की मांग करेंगे, आदि.”

वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि “हमें स्पष्ट गारंटी की आवश्यकता होगी. और सिर्फ कीव के साथ समझौतों के दुखद अनुभव को देखते हुए, गारंटी केवल वाशिंगटन से जेलेंस्की और उनकी टीम को एक काम करने और दूसरा न करने के आदेश का परिणाम हो सकती है.

इसे भी पढें:-CM योगी ने कहा- ‘यूपी में अगर हिंदू सुरक्षित, तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं…’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This