मोहाली में हादसाः कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पंजाब यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों की मौत, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मोहाली: पंजाब से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां मोहाली में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में जहां एक युवती सहित दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

मौके पर हुई एक युवती और दो युवकों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे कुराली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार मोहाली के थाना माजरी इलाके में बूथगढ़ लाइट पाइंट के पास डिवाइटर से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार में सवार एक युवती और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई में दाखिल कराया गया. मृतकों की पहचान पंजाब यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक साइंस के छात्र शुभम, रुबीना और ह्यूमन जिनोम विभाग के पूर्व छात्र सौरभ पांडे के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान मानवेंद्र फोरेंसिक साइंस के छात्र के रूप में हुई है.

तेज रफ्तार की वजह से हुई दुर्घटना

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों की माने तो यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ. जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां पर तिराहा बनता है और प्रशासन की तरफ से रफ्तार को कंट्रोल करने के लिए वहां पर स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए हैं. लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय कार की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा थी. जिस कारण ब्रेकर पर कार उछल गई और डिवाइडर पर जाकर टकरा गई.

इस दुर्घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोहाली के फेस- छह स्थित सामान्य अस्पताल भेजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

LPG Price Today 27 June 2026: घरेलू गैस सिलेंडर और CNG के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर का नया भाव

LPG Price Today 27 June 2026: आज घरेलू LPG और CNG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

More Articles Like This