Pakistan: मुश्किल में सेना प्रमुख असीम मुनीर! फौज के लोगों ने खोला मोर्चा, जानिए मामला

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान की सेना में आतंरिक विद्रोह की संभावना उभर रही है. सेना प्रमुख असीम मुनीर के खिलाफ फौज के लोगों ने ही मोर्चा खोल दिया है. पाकिस्तानी सेना के कई अफसर चाहते हैं कि मुनीर अपना पद छोड़ दें. सेना के अधिकारियों के एक कथित लेटर के लीक ने मुनीर के खिलाफ विद्रोह की चर्चा को हवा दी है. ‘द गार्डियंस ऑफ ऑनर’ के नाम से लीक इस लेटर ने पाकिस्तान सेना के अंदर की दरार को सामने लाया है.

असीम मुनीर की नेतृत्व क्षमता पर उठे सवाल

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द गार्डियंस ऑफ ऑनर’ नाम के इस पत्र में जूनियर और मिड-लेवल अधिकारियों ने सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं. लीक हुआ ये कथित पत्र सीधे असीम मुनीर को लिखा गया है. इसमें असीम मुनीर पर परिचालन अक्षमता, राजनीतिक उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और आर्थिक कुप्रबंधन के आरोप लगाए गए हैं. मुनीर वॉशिंगटन और लंदन में पहले से ही जांच के दायरे में है. ऐसे में मुनीर की मुश्किल बढ़ गई है.

बढ़ने वाली है असीम मुनीर की मुश्किल?

द गार्डियंस ऑफ ऑनर नाम के पत्र के अनुसार, सेना के अफसरों में मतभेद हैं. अफसरों का कहना है कि मुनीर सही से काम नहीं कर रहे हैं. लेटर में मुनीर से इस्तीफे की मांग की गई है. अफसरों का कहना है कि असीम मुनीर ने सेना और देश का भरोसा खो दिया है. ये पत्र ऐसे समय सामने आया है, जब मुनीर पर अपने रिश्तेदारों को ऊंचे पदों पर बैठाने का आरोप है. मुनीर के परिवार के सदस्यों के सरकार के कामकाज में दखल देने की बात सामने आ रही है.

पाक आर्मी के ‘विद्रोही’ अफसरों का कहना है कि देश के हालात 1971 जैसे हो गए हैं, जब पाकिस्तान की सेना की गलतियों की वजह से पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बन गया था. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मुनीर ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे रावलपिंडी में सेना मुख्यालय की ओर मार्च करेंगे. चिट्ठी में यह भी कहा गया है कि सेना की साख को बहाल करने के लिए जनरलों की एक परिषद को सत्ता संभालनी चाहिए.

अमेरिका में मुनीर के खिलाफ बिल

पाकिस्तान की सेना के अंदर विरोध के स्वर उठ रहे हैं तो दूसरी ओर जनरल मुनीर की अमेरिका से भी अनबन हो गई है। अमेरिका को पाकिस्तान की आर्थिक नीतियां और विदेश नीति नहीं भा रही है. यूएस ने पाकिस्तान को सैन्य और आर्थिक मदद देने से मना कर दिया है. साथ ही पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ पर प्रतिबंध लगाने से जुड़ा बिल भी अमेरिका में आया है. यह बिल पास हो जाता है तो मुनीर की संपत्ति जब्त हो सकती है, उन पर यात्रा प्रतिबंध लग सकता है.

ये भी पढ़ें :– वक्फ बोर्ड की जमीन पर अस्पताल और कॉलेज बना दिए जाएं, PM मोदी को धर्म गुरु ने खून से लिखा पत्र

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This