Canada: कनाडा में भारतीय नागरिक का कत्ल, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: कनाडा से भारतीय नागरिक के मर्डर की खबर सामने आई है. भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को बताया कि कनाडा के रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. उच्चायोग ने बताया कि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल चल रही है.

पुलिस ने एक संदिग्ध को लिया हिरासत में

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा कि हम रॉकलैंड, ओटावा के पास, चाकू मारने की घटना में एक भारतीय नागरिक की दुखद मृत्यु से गहरे दुखी हैं. पुलिस ने बताया है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. हम स्थानीय समुदाय संघ के माध्यम से शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए संपर्क में हैं.

कनाडा की मीडिया के मुताबिक, क्लेरेन्स-रॉकलैंड में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This