Heatwave Alert: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच लू का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Heatwave Alert Delhi: अप्रैल महीने की शुरुआत होने के साथ ही राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को झुलसाने लगा है, जो आगामी दिनों में और भी खतरनाक होने वाला है. दरअसल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन दिल्ली के लोगों के लिए मुश्किल भरा होने की संभावना जताई है. जिसके लिए आइएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में 8 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी दी है. ऐसे में दिल्‍लीवासियो को भीषण गर्मी के साथ-साथ लू का भी सामना करना पड़ेगा.

कब होती है हीटवेव की घोषणा

बता दें मौसम विभाग की ओर हीटवेव की घोषणा उस वक्‍त की जाती है, जब क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है. हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली में 7 से 8 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और तेज धूप में घर से ना निकलने की सलाह दी है.

सामान्‍य से 4 डिग्री अधिक तापमान

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली अलग-अलग इलाको में भीषण गर्मी दर्ज की गई. सफदरजंग इलाके में 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि, रिज स्टेशन क्षेत्र में सबसे अधिक तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, अभी तक शहर के किसी और इलाके में तापमान 40 डिग्री से अधिक नहीं रहा. वहीं, लोधी रोड पर 38 डिग्री तापमान रहा.

गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं

इसी बीच, मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हवाएं और अधिक प्रभावी होंगी, ऐसे में गर्मी के राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि तेज गर्मी के साथ ये हवाएं गर्म और शुष्क हो जाती हैं, जिससे अधिकतम तापमान और बढ़ जाता है.

वायु गुणवत्‍ता भी हो रही खराब

उन्‍होंने बताया कि राजधानी में गर्मी के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही है. बता दें कि शु्क्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकाक (AQI) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया और शाम 4 बजे तक 0 से 500 के पैमाने पर 219 रहा. हालांकि, वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार,अलगे दो दिनों में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है.

इसे भी पढें:-वक्फ बिल का विरोध करना पड़ा भारी, 24 लोगों को नोटिस जारी; 2-2 लाख रुपये का मुचलके की मांग

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This