North Korea: किम जोंग उन ने फिर दिखाया सैन्य ताकत, नई स्नाइपर राइफल पर आजमाया हाथ

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन एक बार फिर सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते दिखे. इस बार उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए देश में विकसित की गई नई स्नाइपर राइफल का परीक्षण किया. दरअसल, किम जोंग ने स्पेशल फोर्स की एक इकाई का दौरा किया, जहां वे जवानों के साथ फायरिंग अभ्यास में शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने आधुनिक हथियारों की ताकत पर संतोष जताया. उनकी यह गतिविधि ऐसे समय में हुई है जब कोरियाई प्रायद्वीप में राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति है.

किम जोंग ने किया स्पेशल ऑपरेशन यूनिट का निरीक्षण

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को किम जोंग उन ने स्पेशल ऑपरेशन यूनिट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वास्तविक युद्ध क्षमता ही जंग के मैदान में जीत की गारंटी होती है और यह क्षमता कड़े प्रशिक्षण से ही विकसित होती है.  यह बयान उस समय आया है जब दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का दावा है कि नार्थ कोरिया ने रूस की सहायता के लिए हजारों सैनिक भेजे हैं, जो यूक्रेन युद्ध में मास्को का साथ दे रहे हैं.

हाईटेक हाथियारों का निरीक्षण

इस दौरे के दौरान किम जोंग उन ने ऑटोमैटिक राइफल और स्नाइपर राइफल से फायरिंग ड्रिल को देखा. उन्होंने खुद भी नई विकसित स्नाइपर राइफल से गोली चलाई और उसके प्रदर्शन से बेहद संतुष्ट नजर आए. KCNA के मुताबिक, यह हथियार उत्तर कोरिया में ही तैयार किया गया है और यह ‘अपने तरीके से विकसित किया गया’ हाइटेक हथियार है, जिसकी सटीकता और शक्ति को लेकर किम ने तारीफ भी की.

स्नाइपर शॉट से साधा निशाना

सामने आई तस्वीरों में किम जोंग उन को सैनिकों के साथ छिपे हुए अभ्यास करते, निशाने पर लगी बुलेट को दिखाते हुए और सैनिकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है. यह दौरा उत्तर कोरिया की सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के साथ ही देश की आत्मनिर्भरता की झलक भी देता है. दिलचस्प बात ये हैं कि यह दौरा उस दिन हुआ जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को संवैधानिक कोर्ट द्वारा पद से हटाए जाने की पुष्टि हुई. यून सुक योल पर आरोप था कि उन्होंने दिसंबर 2023 में नागरिक शासन को कमजोर करने के लिए मार्शल लॉ लागू करने की कोशिश की थी. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार दिया और उन्हें पद से हटा दिया, जिससे देश में नए चुनाव की राह खुल गई.

ये भी पढ़ें :- अमेरिकियों को राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा तोहफा, कर छूट और खर्च कटौती के प्लान को मिली मंजूरी

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This