भारत में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2%, Demat Account में भी हुई वृद्धि

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
देश में कुल बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 39.2% है. वहीं, भारत में बैंक खातों में जमा धन में महिलाओं का योगदान 39.7% है. सरकार द्वारा रविवार को यह जानकारी दी गई. सरकार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खुले बैंक खातों में महिलाओं की हिस्सेदारी 42.2% है. पिछले कुछ वर्षों में डीमैट खातों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो शेयर बाजार में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है. 31 मार्च, 2021 से 30 नवंबर, 2024 तक डीमैट खातों की कुल संख्या 3.32 करोड़ से बढ़कर 14.30 करोड़ हो गई, जो चार गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता है. पुरुष खाताधारकों की संख्या लगातार महिला खाताधारकों से अधिक रही है, लेकिन महिलाओं की भागीदारी में भी वृद्धि का रुझान देखा गया है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के अनुसार पुरुष डीमैट खातों की संख्या 2021 में 2.65 करोड़ से बढ़कर 2024 में 11.53 करोड़ हो गई,
जबकि इसी अवधि के दौरान महिला डीमैट खातों की संख्या 66 लाख से बढ़कर 2.7 करोड़ हो गई. आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 के दौरान विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों में महिलाओं के स्वामित्व वाले प्रतिष्ठानों के प्रतिशत में इजाफा देखा गया है. पिछले कुछ वर्षों में, डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त ऐसे स्टार्टअप की संख्या में वृद्धि हुई है, जिनमें कम से कम एक महिला निदेशक हैं, जो महिला उद्यमिता में सकारात्मक रुझान को दर्शाता है. ऐसे स्टार्टअप की कुल संख्या 2017 में 1,943 से बढ़कर 2024 में 17,405 हो गई है. 1952 में कुल मतदाताओं की संख्या 17.32 करोड़ से बढ़कर 2024 में 97.8 करोड़ हो गई. साथ ही महिला मतदाता पंजीकरण में मजबूत वृद्धि देखी गई है.
प्राथमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तरों पर लिंग समानता सूचकांक (GPI) लगातार समान रहा है, जो मजबूत महिला नामांकन को दर्शाता है। उच्च प्राथमिक और प्रारंभिक स्तरों में उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन यह समानता के करीब रहा है. डेटा के मुताबिक, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लिए सामान्य स्थिति में श्रम बल भागीदारी दर (एलपीएफआर) 49.8% (2017-18) से बढ़कर 60.1% (2023-24) हो गई है.
Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This