Bareilly : बियर फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ फटा बॉयलर, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेली: यूपी के बरेली से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां बियर फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया. धमाके के बाद वहां आग लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे गए. इस हादसे जहां कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

तेज धमाके से सहम गए लोग

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बियर फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया. इस धमाके से फैक्ट्री के आसपास के लोग सहम गए. तमाम लोग फैक्ट्री के पास पहुंच गए.

धमाके के बाद 500 मीटर दूर खेत में गिरा बॉयलर

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि फटने के बाद बॉयलर करीब 500 मीटर दूर खेत में जाकर गिरा. इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है. बॉयलर फटने से लगी आग बुझाने में दमकल की गाड़ियां जुटी हैं. घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This