दुनिया के सबसे ताकतवर देश में खसरे का प्रकोप, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में खसरे का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. यहां पिछले करीब तीन दशक में खसरे की सबसे बड़ी लहर ने तबाही मचा दिया है. इस बीमारी के चपेट में आने से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अमेरिका के टेक्सास में सबसे बुरे हालात हैं. यहां इस बीमारी की चपेट में आने से एक और बच्चे की जान चली गई है. जानकारी के अनुसार, इस बच्चे को भी खसरे से बचाव का टीका नहीं लगा था.

बच्चे को पहले नहीं थी कोई बीमारी 

ल्यूबॉक स्थित अस्पताल और शिक्षण संस्थान ‘यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हेल्थ सिस्टम’ ने बताया कि हॉस्पिटल में भर्ती एक स्कूली छात्र की खसरे के वजह से मौत हो गई है. इससे पहले बच्चे को कोई अन्य बीमारी नहीं थी. जानकारी के अनुसार, इस बच्‍चे को भी खसरे से बचाव का टीका नहीं लगा था. वहीं फरवरी में टेक्सास में एक बच्चे, मार्च की शुरुआत में एक वयस्क की खसरे के वजह से मौत हो गई थी.

टेक्सास में हालात गंभीर

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने इस साल अब तक 21 राज्यों में खसरे के 607 केस सामने आने की पुष्टि की है. यह संख्या 2023 की कुल संख्या के दोगुने से भी ज्‍यादा है. टेक्सास में 481 मामले सामने आए हैं, जो राज्य स्तर पर दशकों में सबसे अधिक है.

‘पिछले 30 साल में सबसे खराब स्थिति‘

‘बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन’ के प्रमुख टीकाकरण विशेषज्ञ डॉ पीटर होटेज ने ‘पीटीआई’ बात करते हुए कहा कि ‘‘यदि इसी तरह मामले बढ़ते रहे तो हम साल 2019 के प्रकोप को भी पीछे छोड़ देंगे और यह करीब पिछले 30 साल में सबसे खराब स्थिति है. दुख की बात यह है कि इन लोगों की मौत को पूरी तरह से रोका जा सकता था.’’

दुनिया के लिए बड़ा खतरा

डॉ पीटर होटेज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह बीमारी दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा, वैक्‍सीनेशन को लेकर गलत जानकारी दी गई, इसके बारे में बताने को लेकर किसी तरह की हिचकिचाहट रही तो अमीर देश भी इससे बच नहीं पाएंगे.’’

ये भी पढ़ें :- रूस से पंगा लेना ब्रिटेन को पड़ा महंगा, पानी के अंदर मिला रूसी जासूसी कैमरा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This