ट्रंप के एक्स्ट्रा टैरिफ से बौखलाया चीन, पहले लगाया 84% का जवाबी टैरिफ, अब डब्ल्यूटीओ में दर्ज कराई शिकायत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China On US Tariff: इस समय अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर गहराता ही जा रहा है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा  चीन पर लगाए गए टैरिफ पर जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने भी अमेरिका पर 34% टैरिफ लगाया था, जिसे हाल ही में ट्रंप ने वापस लेने को कहा, लेकिन चीन ने इसे वापस लेने से साफ इंकार कर दिया.

ट्रंप ने 104% टैरिफ का किया ऐलान

ड्रैगन के इस इंकार के बाद अब अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामान पर 104% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिसके बाद चीन बौखलाया हुआ है. ऐसे में अब उसने अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में शिकायत दर्ज कराई है.

वहीं, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते इस टैरिफ वॉर से अब और भी नुकसान होने की संभावना है. अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले एक्स्ट्रा टैरिफ के खिलाफ बीजिंग ने ये शिकायत दर्ज कराई है.

चीन ने डब्ल्यूटीओ में दर्ज कराई शिकायत

एक रिपोर्ट में कहा कहा गया है कि “चीन ने चीनी उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले 50% अतिरिक्त टैरिफ के खिलाफ डब्ल्यूटीओ में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि इससे पहले भी चीन की ओर से ट्रेड ब्लॉक में की गई शिकायतों के बारे में कई रिपोर्टें सामने आई थीं कि अमेरिकी कार्रवाई से वैश्विक व्यापार में अस्थिरता पैदा होने का खतरा है.”

इसे भी पढें:-Canada को समझ आ गई अपनी भूल, अब पहचान रहा समस्या.., भारत के साथ सबंधों को लेकर बोले एस जयशंकर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This