अयोध्याः हनुमान जयंती पर हनुमान गढ़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hanuman Jayanti: आज देश में हनुमान जयंती की धूम मची हुई है. भोर से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम बना हुआ है. भक्त हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर उनसे मंगल की कामना कर रहे हैं. हनुमान जयंती पर रामनगरी अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान गढ़ी पहुंचे हैं और हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर रहे हैं.

अपने आराध्य की एक झलक पाने को बेताब दिखे श्रद्धालु

हनुमान जयंती पर शनिवार की भोर से ही हनुमान गढ़ में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया. जैसे-जैसे समय आग बढ़ता गया, वैसे-वैसे भक्तों की संख्या में इजाफा होता गया. आलम यह हो गया सुबह नौ बजे तक मंदिर के असपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए. श्रद्धालु अपने आराध्य की एक झलक पाने को बेताब दिखे.

भक्तों ने जय श्रीराम, जय श्री हनुमान के जयघोष के बीच महावीर के दर्शन-पूजन कर रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान है. आलम यह है कि मंदिर के आसपास जिधर भी नजर, जा रही है, उधर दर्शन को उत्साहित बजरंग बली के भक्त ही नजर आ रहे हैं.

वैसे तो अयोध्या में उत्तर भारतीय परंपरा के मुताबिक, हनुमान जयंती छोटी दीपावली को मनाई जाती है. दक्षिण में चैत्र की पूर्णिमा को हनुमान जयंती का आयोजन होता है. शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के साथ ही बड़ी संख्या अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु ईष्टदेव के दर्शन के लिए पहुंचे.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This