जम्मू-कश्मीर: पुंछ में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच मुठभेड़, एक जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में मुठभेड़ हुई. मंगलवार को सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात सुरनकोट के लसाना गांव में गोलीबारी हुई थी. सुरक्षा बलों की टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया.

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सोमवार रात सुरनकोट के लसाना में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस संयुक्त कार्रवाई में अतिरिक्त जवानों को भी शामिल किया गया. इलाके से आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया.’

मुठभेड़ में एक जवान घायल

इसके साथ ही सेना के अधिकारियों ने कहा कि इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है.

चलाया जा रहा ऑपरेशन ऑलआउट

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है. यह एक प्रमुख अभियान है. इसका उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी संगठनों, जैसे लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन को खत्म करना और शांति स्थापित करना है. इसे भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जैसे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों के तहत चलाया जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This