अफगानिस्तान में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में भी डोली धरती

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Delhi Earthquake: आज सुबह करीब सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र धौलाकुंआ के झील पार्क के पास, जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था.
दरअसल, बुधवार की सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही. झटके इतने तेज थे कि भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. खासकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लोगों ने धरती कांपती हुई महसूस की.

कई लोगों ने भूकंप के समय न केवल झटके महसूस किए, बल्कि जोरदार आवाज भी सुनी. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से भी ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं. लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे कहीं कुछ गिरा हो या कोई धमाका हुआ हो. हालांकि, भूकंप विशेषज्ञ इस आवाज को लेकर सहमत नहीं हैं. फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

क्यों आता है भूकंप?

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं. जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है. जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं.
Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This