नेतागिरी छोड़ रहें ब्रिटिश सांसद, आखिर क्या है उनका मकसद?

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

British MP: सत्ता और कुर्सी पाने के लिए जहां दुनियाभर के राजनेता अनगिनत पैसे खर्च कर रहे है, वहीं, ब्रिटेन के सांसद पैसे कमाने के लिए नेतागिरी को अलविदा कह कर दूसरे धंधों की ओर रूख कर रहे है. इस बात का खुलासा हाल ही में सामने आए एक रिपोर्ट में किया गया है, जिसमें कहा गया है पैसे कमाने के लिए ब्रिटेन के सांसद हफ्ते में एक दिन दूसरा धंधा कर रहे हैं.

दरअसल, ब्रिटेन के अधिकांश सांसद हफ्ते में एक दिन यानी महिने के चार दिन नेतागिरी को छोड़कर दूसरा काम कर रहे है, जिसमें किसी फॉर्म को सलाह देना, वकालत करना और टीवी प्रजेंटर का काम शामिल है.

ब्रिटेन में सांसदों को मिलते हैं कितने रुपए?

ब्रिटिश संसद के मुताबिक, एक सांसद को प्रतिमाह करीब 8 लाख रुपए मिलते हैं. इसके अलावा उन्‍हें रहने के लिए घर और कर्मचारी दिए जाते हैं. इसके साथ ही उन्‍हें अपने क्षेत्र में आने-जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है.

वहीं, स्पीकर और अन्य संसदीय समितियों के अध्यक्षों को अतिरिक्त भत्ता और सैलरी देने की व्यवस्था है, लेकिन ब्रिटेन के कई सांसदों का मानना है कि ये काफी कम है और ययही कारण है कि वो दूसरे कामों को भी करना शुरू कर रहे है.

समाचार एजेंसी ने तैयार की रिपोर्ट

ऐसे में ही ब्रिटि‍श की समाचार एजेंसी ‘द गार्जियन’ ने 7 सांसदों को लेकर एक डिटेल रिपोर्ट तैयार की है, जिसके मुताबिक, साल 2024 से लेकर अब तक इन सांसदों ने 300 घंटे अलग कामों के लिए लगाया. औसतन एक हफ्ते में 8 घंटे इन सांसदों ने नेतागिरि को छोड़कर दूसरा काम किया है, जिससे की उन्‍हें ज्‍यादा पैसे मिल सके.

इस तरह के कामों को कर रहे हैं ब्रिटिश सांसद

इस दौरान रिफॉर्म यूके के निगेल फराज ने नेतागिरी के अलावा टीवी पर अपने शो प्रस्तुत किए. दरअसल, फराज सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं. ऐसे में उनका कहना है कि वो आगे इस गति को और ज्यादा बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं. उनका कहना है कि वो हफ्ते में 3 दिन यही काम करेंगे.

इसी प्रकार कंजर्वेटिव सांसद जॉर्ज फ्रीमैन भी नेतागिरी छोड़कर सलाह देने का काम कर रहे है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रीमैन ने सलाहकार की भूमिकाओं में औसतन 11.5 घंटे प्रति सप्ताह काम किया है. इसके अलावा कुछ सांसद वकालत और ब्लॉग भी लिख रहे हैं.

इसे भी पढें:-Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस के निधन से दुनियाभर में शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This