बुलंदशहर: तेज थी थार की रफ्तार, टोका तो दबंगों ने चार लोगों को रौंदा, महिला की मौत, तीन घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर से दबंगई की खबर सामने आई है. यहा सुनहेरा गांव में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार में थार चलाने का विरोध करने पर दबंगों वंचित जाति के चार लोगों को थार से रौंद दिया. इस घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

वंचित जाति के लोगों ने किया तेज रफ्तार का विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सुनहेरा में सोमवार देर रात लगभग 12 बजे दबंग युवकों के तेज गति से थार कार चलाने का वंचित जाति के लोगों ने विरोध किया. इसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिस पर एक पक्ष के दबंग युवकों ने थार पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए. इससे आक्रोशित थार कार में सवार दबंग युवकों ने सड़क पर चारपाई पर सो रहे एवं वहां मौजूद ग्रामीणों को थार से रौंद दिया. इस घटना में बुजुर्ग महिला शीला देवी की मौत हो गई, जबकि प्रेमचंद सहित तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया

वहीं, वंचित जाति के लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में गांव में पहुंचने की अपील की है. इस संबंध में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This