PM मोदी आज करेंगे सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़े चार उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनातनी देखने को मिल रही है. इसी बीच, भारत ने अपने रूख को भी साफ कर दिया है कि आतंकियों का खात्मा किया जायेगा. केंद्र सरकार इसके लिए एक्शन मोड में भी दिख रही है. जिसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को होगी. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.
वही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज, 30 अप्रैल को देश की सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए चार अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. पीएम मोदी को दिन सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जब वे सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बता दें कि यह समिति देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़े बड़े फैसलों पर चर्चा करती है. हालांकि, इस बैठक का एजेंडा फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार किया जाना है.
सीसीएस की बैठक के तुरंत बाद पीएम मोदी राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस समिति में राजनीतिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा होती है और मौजूदा राजनीतिक हालातों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे इसमें उठाए जा सकते हैं. इसके बाद, सुबह 11:15 बजे आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक होगी.
इस बैठक में आर्थिक नीतियों की समीक्षा, अधोसंरचना से जुड़े प्रोजेक्ट्स और देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की जाएगी. इन तीन बैठकों के बाद दिन का समापन एक पूर्ण कैबिनेट बैठक से होगा, जिसमें पीएम मोदी और वरिष्ठ मंत्री मिलकर शासन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, विधायी प्राथमिकताओं और प्रशासनिक निर्णयों पर मंथन करेंगे.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This