बांग्लादेश में शेख हसीना के बाद उनकी बेटी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति जब्त करने का दिया आदेश

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sheikh Hasina Daughter: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बाद अब उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल की भी मुश्किलें बढ़ने लगी है. दरअसल, बांग्‍लादेश के एक कोर्ट ने साइमा के गुलशन स्थित अपार्टमेंट को जब्त करने का आदेश दिया. कोर्ट ने यह फैसला साइमा पर लगे अवैध रूप से संपत्ति एकत्र करने के बाद लिया गया है.

बांग्‍लादेशी मीडिया के मुताबिक, ढाका मेट्रोपॉलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश मोहम्मद जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के उप निदेशक मोहम्मद मोनिरुल इस्लाम द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया.

48.35 करोड़ टका फ्रिज करने का भी आदेश

इस याचिका में कहा गया कि पुतल खिलाफ अवैध रूप से धन एकत्र करने की जांच चल रही है. ऐसे में किसी भी प्रकार के संपति के बिक्री या हस्तांतरण रोकने के लिए यह जब्ती करना आवश्‍यक है. वहीं, इससे पहले भी 5 मार्च को इसी अदालत ने पुतुल के सुचना फाउंडेशन से संबंधित 14 बैंक खातों में 48.35 करोड़ टका (बांग्‍लादेशी रूपया) को फ्रीज करने का आदेश दिया था.

हसीना के लिए रेड नोटिस?

संपत्ति जब्‍त करने के अलावा, अदालत ने अधिकारियों को पूर्वाचल में एक प्लॉट आवंटन से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में साइमा को खिलाफ इंटरपोल गिरफ्तारी वारंट जारी करने का भी निर्देश दिया. साथ ही बांग्लादेश ने हाल ही में इंटरपोल से हसीना और 11 अन्य लोगों के लिए ‘रेड नोटिस’ जारी करने का अनुरोध किया है, जिन पर यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को अस्थिर करने और नागरिक अशांति भड़काने की साजिश रचने का आरोप है.

इसे भी पढें:-भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने किया ऐतिहासिक फैसला, चुना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This