Pahalgam Attack: पाक को एक और झटका, भारत ने सभी प्रकार की डाक और पार्सल सेवाओं पर लगाया ब्रेक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Pakistan Tension: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में भारत ने सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगा दी है. अब डाक और पार्सल को हवाई और जमीनी रास्तों से न ही भेजा जा सकेगा और न ही प्राप्त किया जा सकेगा. शनिवार की सूत्रों ने यह जानकारी दी.

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत एक के बाद एक पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है. डाक और पार्सल पर रोक लगाने का फैसला उसी कड़ी का हिस्सा है.

पहलगाम आतंकी हमले में हुई थी 26 लोगों की मौत

मालूम हो कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तइबा से जुड़े गुट द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी. फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला था. उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान बलिदान हो गए थे.

पाकिस्तान को भारत ने दिए कई झटके
इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे. इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था. इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था. इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी. भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था. इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के सामानों के सीधे या किसी भी तरह से आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This