दो पाकिस्तानी जासूसों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजते थे गोपनीय जानकारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमृतसर:  अमृतसर पुलिस ने बड़े जासूसी कांड को बेनकाब किया है. पुलिस ने दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे. आरोप है कि गिरफ्तार किए गए दोनों जासूस भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के पास भेजते थे. इन दोनों का कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

गिरफ्तार लोगों में ये लोग हैं शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों जासूसों की पहचान पलक शेर मसीह और सुरज मसीह के रूप में हुई है. आरोपियों ने सेना की छावनियों और एयरबेस की तस्वीरें दुश्मन को भेजी हैं. इस गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस ने दी है.

पंजाब डीजीपी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया

पंजाब डीजीपी के एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया कि, “एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान के तहत, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई को दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायु सेना ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान को भेज रहे थे. वहीं प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं, जो हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू उर्फ ​​हैप्पी के माध्यम से स्थापित किए गए हैं. हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है.”

मामला दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

इस बारे में आगे बताया गया कि, “फिलहाल आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच की जा रही है. वहीं जांच होने पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है.” पोस्ट में कहा गया है कि, “पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़ी है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के अपने कर्तव्य में अडिग है. हमारे सशस्त्र बलों की सुरक्षा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास का दृढ़तापूर्वक और तत्काल जवाब दिया जाएगा.”

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This