Operation Sindoor: अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों को NSA अजीत डोभाल ने दी सैन्य कार्रवाई की जानकारी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Operation Sindoor: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर हमलों के बाद कई देशों के एनएसए के साथ बातचीत की और उन्‍हें भारत की तरफ से की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, एनएसए अजीत डोभाल ने अमेरिका के एनएसए और विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के एनएसए जोनाथन पॉवेल, सऊदी अरब के एनएसए मुसैद अल ऐबन, यूएई के एनएसए शेख तहनून, यूएई के एनएससी के महासचिव अली अल शम्सी और जापान के एनएसए मासातका ओकानो से बात की.

‘भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन…’

इसके अलावा, उन्‍होंने रूस के NSA सर्गेई शोइगु, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी और फ्रांस के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोन्ने के साथ भी संपर्क स्थापित किया गया. अजीत डोभाल ने अपने समकक्षों को भारत की तरफ से की गई कार्रवाई और क्रियान्वयन के तरीके के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भारत का तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान तनाव बढ़ाने का फैसला करता है तो भारत इसका दृढ़ता से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. एनएसए आने वाले दिनों में भी अपने समकक्षों के साथ संपर्क में रहेंगे.

9 आतंकवादी शिविरों को किया गया नष्ट

वहीं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने बुधवार की सुबह संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री, वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी शामिल हुईं. सैन्य अधिकारियों ने आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की क्लिप भी दिखाई. कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन को लेकर बताया, पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया.
Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This