Earthquake: अफगानिस्तान में ए‍क ही दिन में दो बार कांपी धरती, लोगों में दहशत का माहौल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake : अफगानिस्तान में एक ही दिन में दो बार भूकंप झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है. देश में आए इस भूकंप की तीव्रता रियेक्‍टर स्‍केल पर 4.0 मापी गई. वहीं, अफगानिस्तान से पहले चीन में भूकंप आया, लेकिन गनीमत रही कि इस भूकंप के कारण कहीं भी कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से कुछ किलोमीटर दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं, चीन में आए भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है.

म्यांमार से सटे चीनी इलाके में महसूस किए भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह भारतीय समय के मुताबिक 6:29 बजे म्यांमार से सटे चीनी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 4.5  तथा इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर नीचे थी. हालांकि इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. वहीं, चीन के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 12 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई.

पाकिस्‍तान में भी आया था भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार की दोपहर 1:26 बजे (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप मध्यम तीव्रता का था और इसका केंद्र बलूचिस्तान में था. इस भूकंप की गहराई 10 किमी नीचे थी, जिसका अक्षांश 29.12 उत्तर तथा देशांतर 67.26 पूर्व था.

इसे भी पढें:-छत्तीसगढ़ के नक्सल विरोधी अभियान में शहीद हुआ K9 रोलो, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

Latest News

मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद भी बना रहता है सिरदर्द, जानें क्या है इसकी वजह?

Headaches Causes : आज के दौर में बहुत से लोग एक अजीब समस्या से गुजर रहे हैं. इस समस्या में...

More Articles Like This