लेबनान में इजरायली सेना की बड़ी कामयाबी, मारा गया हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lebanon-Israel conflict: लेबनान में इजरायली सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आईडीएफ ने एक हमाई हमले में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है. इजरायली सेना ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी. सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कमांडर मोहम्मद अली जमौल को मार गिराया है.

इजरायल पर कई हमलों का था जिम्मेदार

इजरायली सेना के मुताबिक, जमौल दक्षिणी लेबनान के डेर अल-ज़हरानी क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह के रॉकेट सरणी के शाक़िफ़ क्षेत्र का कमांडर था.  हमले में मारा गया जमौल पूरे युद्ध के दौरान इज़रायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर कई रॉकेट हमलों का जिम्मेदार था. मौजूदा समय में वह दक्षिणी लेबनान में फिर से हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के बुनियादी ढांचे को स्थापित करने की कोशिशों में शामिल था.

समझौते का उल्‍लंघन करता था जमौल

आईडीएफ ने बताया कि कमांडर मोहम्मद अली जमौल की गतिविधियां इज़रायल और लेबनान के बीच हुए समझौते का स्पष्ट उल्लंघन थीं. सेना ने कहना है कि इज़रायल पर उत्पन्न किसी भी खतरे को दूर करने के लिए आईडीएफ इस तरह से आतंकियों का सफाया करने का काम करना जारी रखेगा.

ये भी पढ़ें :- एलन मस्क‍ की अमेरिका के प्रति सेवा बेमिसाल… राष्ट्रपति ट्रंप ने की तारीफ

 

 

 

 

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This