महेंद्रगढ़ में हादसा: ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahendragarh Accident: हरियाणा से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां रविवार की देर रात महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर कनीना के नजदीक उन्हानी गांव में एक तेज रफ्तार कार ट्राले से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पुलिस कर्मचारी राकेश ने बताया

गश्त के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी राकेश ने बताया कि रात तकरीबन दो बजे के आसपास उन्हानी नहर के पास खड़े ट्राले में तेज गति से आ रही वरना कार ने पीछे से टकराते हुए कार ट्राले के अंदर घुस गई. घायलों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान गौरव पुत्र दयाराम सिकोपुर गुरुग्राम (25 वर्ष), सचिन पुत्र मनोज सिकोपुर गुरुग्राम (26 वर्ष), अंकित पुत्र रकम सिंह,  सहारनपुर, उत्तर प्रदेश (30 वर्ष) और कंवर पाल पुत्र उदय भान, फरुखनगर गुरुग्राम के रूप में हुई है.

कुआं पूजन समारोह से लौट रहे थे कार सवार

शहर थाना पुलिसकर्मी राकेश ने बताया कि गौरव अपनी बुआ की लड़की के कुआं पूजन समारोह में महेंद्रगढ़ जिले के गांव निम्भेड़ा कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए आया था. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी वापस गुरुग्राम लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This