मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर अंकुर पंडित को लगी गोली, D-16 गैंग का है सदस्य

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura Encounter: उत्तर प्रदेश में मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,

जवाबी फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक (Mathura Encounter) रविवार की रात को थाना जैंत पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश अंकुर भारद्वाज उर्फ अंकुर पंडित गोवर्धन से नेशनल हाईवे की तरफ आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने छठीकरा रेलवे पुल से आगे मंघेरा मंदिर के पास चेकिंग शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को अंकुर पंडित बाइक से आता दिखाई दिया. इस दौरान चेकिंग देख अंकुर पंडित भागने लगा, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर दो फायर कर दिए. जिससे बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इस फायरिंग में एक गोली अंकुर पंडित के पैर में लगने से वह घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

तमंचा, कारतूस जैसी चीजें हुईं बरामद

अंकुर पंडित पर आरोप है कि वह दिल्ली के थाना गोविंदपुरी में 16/2015 गैंग का सक्रिय सदस्य है. इसके अलावा उस पर थाना गोविंदपुरी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप का भी आरोप है. पुलिस ने अंकुर पंडित के पास से तमंचा, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस के अलावा अपाचे बाइक और मोबाइल बरामद किया. सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि रविवार की रात जैत पुलिस के ओर से मंघेरा मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी. जहां एक शातिर अपराधी अंकुर पंडित को रोकने पर छतिकरा से मंघेरा की ओर जाने वाले कच्‍चे रास्‍ते से भागते हुए पुलिस की टीम पर फायर किया था. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है.

12 से भी ज्‍यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज

उन्‍होंने बताया कि अंकुर शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ 12 से भी ज्‍यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. यह मथुरा थाना का हिस्ट्रीशीटर है और डी-16 गैंग का सदस्‍य है. घायल अपराधी अंकुर को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- केदारनाथ मंदिर पहुंची CM रेखा गुप्ता, परिवार संग की पूजा-अर्चना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This