Delhi Crime: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला फंदे में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Crime: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बीते शुक्रवार को जान मारने से धमकी मिली थी. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी थी. इसी क्रम में पुलिस ने सीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया गया है कि आरोपी को दिल्ली पुलिस नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से पकड़ लिया है. आरोपी ने शराब के नशे में जान से मारने की धमकी दी थी. मुख्यमंत्री को धमकी देने के कॉल से पहले आरोपी ने एक और कॉल की थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी बीवी से उसकी बात करवाओ.

आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद किया फर्जी प्रमाणपत्र

मालूम हो सीएम को मारने की धमकी बीते शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गाजियाबाद स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी लॉ ग्रेजुएट है और उसने नशे में धुत होकर धमकी दी थी. वह अपनी पत्नी के चले जाने के बाद निजी मुद्दों को लेकर परेशान था. धमकी देने से पहले उसने पत्नी से बात करने के लिए फोन भी किया था. पुलिस ने उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया है.

गाजियाबाद के एसपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस को यूपी 112 पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मार दिया जाएगा. मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया. इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की.

कड़ी की गई सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा

इस बीच, सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी. यह घटना हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों को मिले ईमेल की धमकी के बाद हुई है, जिसमें उद्योग भवन और निर्माण भवन पर बम हमले की चेतावनी दी गई थी, जो सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन जांच के बाद झूठी साबित हुई. दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 29 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This