यूक्रेन ने तोड़ी रूसी वायुसेना की रीढ़ की हड्डी, मार गिराया सुखोई Su-35,पुतिन को लगा बड़ा झटका

Must Read

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध हर रोज बढ़ता जा रहा है. 7 जून की सुबह यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क ओब्लास्ट में एक बड़ा कारनामा किया. जिसमें रूस के सबसे एडवांस लड़ाकू विमान Su-35 को मार गिराया है. इसकी जानकारी यूक्रेन की वायुसेना ने टेलीग्राम पर दी. हालांकि इस दावे की अब तक कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रूस की चुप्पी को उसकी मौन स्वीकृति माना जा रहा है. इस हमले को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जो इस विमान को दुनिया के कई देशों को बेचने की तैयारी कर रहे थे.

रूस के 10 फीसदी बमवर्षक बर्बाद

इन हवाई अड्डों पर रूस के Tu-95 और Tu-22M3 बमवर्षक विमान तैनात थे. यह फाइटर जेट रूस की वायुसेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है. जो यूक्रेनी शहरों पर लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों से हमले करते हैं. इसके अलावा, A-50 निगरानी विमान भी निशाने पर थे, जो रूस के लिए हवा में ‘आंखें’ का काम करते हैं. जर्मन सैन्य अधिकारी मेजर जनरल क्रिश्चियन फ्रॉयडिंग ने बताया कि इस हमले में रूस के रणनीतिक बमवर्षक बेड़े का करीब 10% हिस्सा तबाह हुआ. खास बात यह है कि A-50 जैसे विमान बहुत कम हैं, और अब उन्हें स्पेयर पार्ट्स के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. फ्रॉयडिंग ने कहा, ‘रूस अपनी विशाल सीमा में सुरक्षित महसूस करता था, लेकिन अब यह सच नहीं रहा. उसे अब अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगा.’

भारत को भी दिया गया ऑफर

रूस ने यह विमान भारत को भी खरीदने का प्रस्ताव दिया है. साथ ही यह भी कहा गया कि अगर भारत चाहे तो Su-35 को भारत में ही बनाया जा सकता है, लेकिन अब तक भारत की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है.

क्या होगा यूक्रेन के दावे का असर?

अगर यूक्रेन का यह दावा सच है, तो यह रूस के लिए बड़ी चिंता की बात है. इससे रूस की सेना की ताकत पर सवाल उठते हैं और साथ ही उसके हथियारों की साख को भी झटका लग सकता है. पुतिन जो इस विमान को दूसरे देशों को बेचने का सपना देख रहे थे उन्हें अब इस पर दोबारा सोचना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें:-UNSC में पाक को झटका, सिर्फ तालिबान प्रतिबंध समिति की मिली अध्यक्षता, चार की थी डिमांड

Latest News

Gold Silver Price Today: आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This