बांग्लादेश सरकार के मुखिया ने बकरीद पर बधाई के लिए पीएम मोदी का जताया आभार, कही ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mohammad Yunus: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश पर आभार जताया है. मोहम्मद यूनुस ने 6 जून को पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि पारस्परिक सम्मान और समझ की भावना भारत और बांग्लादेश के लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करने में दोनों देशों का मार्गदर्शन करती रहेगी.

बांग्‍लादेश के अंतरिम सरकार के नेता मोहम्‍मद यूनुस ने कहा कि आपका (पीएम मोदी) विचारशील संदेश, बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं हमारे दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों को दर्शाता है. मैं इस शुभ अवसर पर आपको और आपके माध्यम से भारत के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं.

यूनुस ने भारत और पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

इस दौरान यूनुस ने अपना और पीएम मोदी के पत्र को सोशल मीडिया पर साझा भी किया. इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली और भारत के लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना भी की.

 इसे भी पढें:-जापान में अमेरिकी एयरबेस में बड़ा धमाका,  सेना के चार जवान घायल

 

Latest News

इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी, रावलाकोट में जुटे 50 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी

Protest in PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम ही नही ले रहा...

More Articles Like This