स्विट्जरलैंड का विश्वसनीय सहयोगी बनेगा भारत, मंत्री पीयूष गोयल की FTA पर कई देशों के साथ चल रही बातचीत

Must Read

FTA : पीयूष गोयल भारत के वाणिज्य मंत्री स्विट्जरलैंड दौरे पर हैं. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर लगी है. बता दें कि सितंबर से यह समझौता लागू हो जाएगा. इस दौरान इस समझौते को लेकर बातचीत करने के लिए पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड में हैं. इस समझौते को लेकर गोयल ने कहा कि इससे दोनों देशों को फायदा होगा और भारत, स्विट्जरलैंड का विश्वसनीय सहयोगी बनकर उभरेगा.

 कंपनियों के उपकरण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं

ऐसे में मंत्री गोयल का कहना है कि ‘स्विट्जरलैंड में 100 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है. बता दें कि वर्तमान समय में स्विट्जरलैंड की 1500 से ज्यादा कंपनियां रिसर्च, प्रीसिशन, मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग के काम में लगी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक, स्विटजरलैंड की कंपनियों के उपकरण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं.’

स्विट्जरलैंड की तकनीक से भारत को मिलेगा फायदा

इस दौरान गोयल ने कहा कि ‘मेरी यहां कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई, जो काफी अच्छी रही. उनका कहना है कि दोनों देशों में कई क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं हैं, जिनमें अंतरिक्ष, इंजीनियरिंग और खाद्य प्रसंस्करण और कृषि जैसे क्षेत्र शामिल हैं. इस समझौते के दौरान स्विट्जरलैंड की तकनीक से भारत को काफी फायदा मिल सकता है. भारत स्विट्जरलैंड का विश्वसनीय सहयोगी बनेगा.’

 

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This