‘भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता था बांग्लादेश, मीडिया के फर्जी खबरों से…’, पीएम मोदी से बातचीत कर बोले- यूनुस

Must Read

Bangladesh : बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक के निदेशक ब्रोन मैडॉक्स के साथ बातचीत की. ऐसे में उन्‍होंने बताया कि उनकी अंतरिम सरकार भारत के साथ अच्छे संबंध चाहती थी, लेकिन ‘हमेशा कुछ गलत हो जाता था’.

जानकारी के मुताबिक, मैडॉक्स और भारत के साथ यूनुस ने द्विपक्षीय संबंधों और देश के लिए लोकतांत्रिक रोडमैप सहित कई मुद्दों पर बात की,  बता दें कि इस ‘जुलाई चार्टर’ की शुरूआत अगले महीने से होगी. इस दौरान मैडोक्स ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए भारत को जारी किए गए एक अनौपचारिक राजनयिक नोट का हवाला दिया और मामले पर अपडेट मांगा.

फर्जी खबरों को लेकर बोले यूनुस

मीडिया के फर्जी खबरों को लेकर मोहम्मद यूनुस ने कहा कि इस नजह से बांग्लादेश में नाराजगी और बेचैनी रहती है. उन्‍होंने ये भी बताया कि हम पूरी कोशिश करते हैं कि गुस्से को काबू में रखें, लेकिन साइबरस्पेस में कई ऐसी बातें रहती हैं जिससे लोग फिर से गुस्सा हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना कि हम एक शांतिपूर्ण जीवन जी सकें.

पीएम मोदी से बात करते हुए बोले- यूनुस

ऐसे में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पर भारत की अस्पष्ट भूमिका के बारे में दर्शकों के सवाल पर यूनुस ने जवाब दिया कि हसीना के खिलाफ सारा गुस्सा अब भारत में चला गया है, क्योंकि वह वहां गई हैं. इस दौरान यूनुस का कहना है कि जब उन्‍होंने पीएम मोदी से बात की तो उन्होंने कहा, ‘अगर आप हसीना को अपने देश में रख रहे हैं, तो मैं आपको रोक नहीं सकता. बातचीत के दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी से कहा कि कृपया सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के लोगों से गलत तरीके से बात न करें.’

चार दिवसीय यात्रा के लिए ब्रिटेन गए यूनुस

जानकारी के मुताबिक, यूनुस चार दिवसीय यात्रा के लिए ब्रिटेन गए हैं. जहां ब्रिटेन में उनका हसीना की अवामी लीग पार्टी के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन के साथ स्वागत किया गया. वहीं किंग चार्ल्स तृतीय और ब्रिटिश सरकार के वरिष्ठ सदस्यों से मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें :- विशालकाय एस्टेरॉयड की चांद से टकराने की लगातार बढ़ रही संभावना, जानिए क्‍या है खगोलविदों का दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This