इजरायल के खिलाफ जंग में हिजबुल्लाह ने छोड़ा ईरान का साथ, ट्रंप की धमकी के बाद राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कही ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel-Iran War: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा परमाणु डील न करने पर ईरान को दी गई धमकी के बाद राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इजरायल को चेतावनी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पेजेशकियन ने कहा है कि ईरान की प्रतिक्रिया इतनी भयानक होगी कि इजरायल अफसोस करेगा.

इसके साथ ही उन्‍होंने ईरान के लोगों से अपने नेतृत्व पर भरोसा करने और उनके साथ खड़े होने का भी आग्रह किया, लेकिन इजरायल के खिलाफ इस जंग में हिजबुल्लाह ने ईरान का साथ छोड़ दिया है. दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान समर्थित लेबनानी सशस्त्र समूह इजरायल पर एकतरफा हमला नहीं करेगा.

ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

बता दें कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि “इससे पहले कि देर हो जाए ईरान डील कर ले. मैंने ईरान को सौदा करने के लिए कई मौके दिए. मैंने उन्हें सबसे सख्त शब्दों में कहा बस करो, लेकिन वे डील को पूरा नहीं कर पाए. अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि “संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे बेहतरीन और सबसे घातक सैन्य हथियार बनाता है और इजरायल के पास इसका भंडार है. आने वाले समय में और भी कुछ बड़ा हो सकता है.”

इसे भी पढें:-भारतीय विमानों को हाइजैक करने वाले तालिबान ने अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश को लेकर कही ये बात, पूरी दुनिया हैरान

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This