Israel Iran War: ईरान को बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-III भेज रहा पाकिस्तान, भारत के खिलाफ कर रहा….

Must Read

Israel Iran War : इजरायल-ईरान के बीच जंग को लेकर पाकिस्तान ईरान को मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल सप्लाई करने की तैयारी कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक कहा गया है कि अगर इजरायल और ईरान के बीच जंग और ज्यादा बढ़ती है तो पाकिस्तान ईरान को हथियारों की सप्लाई करेगा. बता दें कि एक ईरानी सीनियर आर्मी ऑफिशियल का कहना है कि पाकिस्तान ने उनसे कहा है कि इजरायल अगर ईरान पर परमाणु हमला करता है तो पाकिस्तान भी इजरायल पर न्यूक्लियर अटैक करेगा.

खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि इजरायल और ईरान के बीच जंग बढ़ने पर पाकिस्‍तान ईरान को शाहीन-3 मिसाइलें देगा. बता दें कि शाहीन-3 मीडियम रेंज मिसाइल है,  जिसकी मारक क्षमता 2,750 किलोमीटर है. जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान इसलिए इतनी मदद कर रहा है ताकि ईरान भारत के खिलाफ उसका साथ दे.

पाकिस्‍तानी पीएम ईरान का कर रहे समर्थन

ऐसे में इजरायल-ईरान के युद्ध को लेकर पाकिस्तान और ईरान में सैन्य सहयोग बढ़ने के दौरान शाहीन-3 बैलिस्टिक मिसाइल भेजे जाने के पुख्ता सबूत भी हैं. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खुले तौर पर ईरान का समर्थन कर रहे हैं और उन्होंने कहा, ‘हम हर तरह से ईरान के साथ खड़े हैं.’

पाकिस्‍तान ईरान के लिए उठाएगा आवाज

इस दौरान शहबाज शरीफ ने ईरानी राष्‍ट्रपति से बातचीत के दौरान कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ईरान के लिए आवाज उठाएंगे और उसके हित की बात रखेंगे. बता दें कि उन्‍होंने इस रुख को दोहराते हुए इजरायल के हमलों की निंदा की. जानकारी के आधार पर उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आर्टिकल-51 के तहत ईरान के लिए आत्मरक्षा के अधिकार का भी समर्थन किया है.

राजनयिक संबंध रखने वाले देशों से रिश्‍ता खत्‍म किया

बता दें कि पाकिस्तान ने OIC देशों से भी तत्काल बैठक बुलाए जाने का भी आह्वान किया, ताकि इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट कर सके. वहीं इजरायल के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले देशों से भी रिश्ते तुरंत खत्म करने का आग्रह किया. सूत्रों के मुताबिक, मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान ने जानबूझकर ऐसा किया.

इसे भी पढ़ें :- लैंडिंग करते ही विमान के पहिए से निकलने लगी चिंगारी, मचा हड़कंप, स्टाफ ने कहा…

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्री के तीसरे दिन अचानक पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This