मुंबई आ रहा प्लेन कोलकाता में हुआ लैंड, फ्लाइट के इंजन में खराबी, सुरक्षा के लि‍हाज से लिया गया ये नि‍र्णय

Must Read

Air India Flight : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. इस दौरान कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को उतारना पड़ा. बता दें कि फ्लाइट एआई180 अपने समय पर हवाई अड्डे पर पहुंची, वहीं विमान के कैप्‍टन ने जानकारी देते हुए बताया कि बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई. इस दौरान उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 निर्धारित समय के अनुसार सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से रवाना हुई. बता दें कि कोलकाता एयरपोर्ट पर सुबह 12:45 बजे पहुंचने पर इसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण करीब चार घंटे से अधिक समय बाद सुबह 5:20 बजे विमान कैप्‍टन ने बताया कि सभी यात्रियों को विमान से उतरना होगा.

हादसे के बाद अहमदाबाद में दहशत का माहौल

बता दें कि अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पांच दिन पहले लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया के विमान एआई-171 के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराने के बाद हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे. इस दौरान ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी.

मौके पर पहुंची विमान अग्निशमन की टीम

इसके साथ ही 15 जून की सुबह जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया. वहीं मौके पर विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) की टीम पहुंची. बता दें कि विमान के स्‍टाफ ने समझदारी के साथ सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया गया और विमान को किसी भी अनहोनी से बचाया गया. ऐसे में एयरपोर्ट अधिकारी का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा.

 इसे भी पढ़ें :- Iran vs Israel : इजरायल-ईरान के बीच संघर्षविराम कराने की कोशिश में अमेरिका, फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा…

Latest News

23 March 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This