Monsoon in UP: यूपी में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monsoon in UP: बारिश को लेकर लोगों की इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. उत्तर प्रदेश में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी. इसकी आधिकारिक जानकारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है. जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुई इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा.

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना
वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, बलिया, श्रावस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में.

यहां है मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट
वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, श्रावस्ती, बहराइच, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, व आसपास के इलाकों में.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This