इटली में ‘कृष्ण’ भक्ति को देख हैरान रह गए Abhijeet Bhattacharya, शेयर किया खास वीडियो

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Abhijeet Bhattacharya: ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’, ‘तुम्हें जो मैंने देखा’, ‘चलते चलते’, और ‘रात का नशा’ जैसे हिट गाने गाकर मशहूर हुए अभिजीत भट्टाचार्य इन दिनों इटली में हैं. इस दौरान वह मिलान शहर के एक इटालियन इस्कॉन स्वामीजी से मिले. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस सुखद मुलाकात के बारे में बताया.

सिंगर ने शेयर किया खास वीडियो

अभिजीत (Abhijeet Bhattacharya) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उन स्वामी से बात करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में अभिजीत कहते हैं, “यह इस्कॉन से हैं, हम मिलान में हैं. हमारा इस्कॉन मंदिर यहीं कहीं है?” स्वामीजी ने जवाब दिया, “हां, हम मंदिर जाने के लिए यात्रा कर रहे हैं. वहां एक गोविंदा रेस्टोरेंट भी है.” गोविंदा रेस्टोरेंट के बारे में सुनकर अभिजीत चकित हो गए. उन्होंने कहा, “वाह, यहां मिलान में गोविंदा रेस्टोरेंट भी है. वहां क्या है? प्रसाद और भोग? यह तो बिल्कुल वैसा ही है जैसा भारत में मिलता है. गोविंदा जैसा खाना.”

इटालियन स्वामीजी से की मुलाकात

स्वामीजी ने जवाब दिया, “यहां कीर्तन होता है और प्रसाद भी बांटा जाता है.” सिंगर ने आगे कहा, “स्वामीजी मिलान के हैं, वह एक इटालियन हैं. जय श्री कृष्ण। हरे कृष्ण। हरे राम। धन्यवाद.” इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिजीत ने कैप्शन में लिखा, ‘रास्ते में एक इटालियन स्वामीजी से मुलाकात हुई.’

अभिजीत भट्टाचार्य करियर

अभिजीत भट्टाचार्य के करियर की बात करें तो उन्होंने मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन की बंगाली फिल्म में गाना गाकर अपनी गायकी का सफर शुरू किया था. उन्होंने बर्मन के साथ कई स्टेज शो भी किए थे. अपनी कई दशकों लंबी फिल्मी यात्रा में, अभिजीत ने कई सफल फिल्मों, जैसे ‘बादशाह’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘रक्षक’, ‘डर’, ‘जोश’, ‘धड़कन’, ‘खिलाड़ी’, ‘राज’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘खूबसूरत’, ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘तुम बिन’, ‘दिल्लगी’, और ‘जोड़ी नंबर 1’ में गाने गाए हैं. साल 2019 में उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए ‘चक दे फट्टे’ गाना रिलीज किया था, जो क्रिकेट फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहा.

ये भी पढ़ें- Mithi River Scam: डिनो मोरिया को ED का दूसरा समन, पूछताछ के लिए हाजिर होने का दिया निर्देश

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This