चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, मचा हड़कंप

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo Flight Cancelled: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद फ्लाइट्स में तकनीकी समस्या की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, जिसके चलते रोजाना कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है. ताजा मामला इंडिगो की चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाले हवाई जहाज का है, जिसे उड़ान भरने से पहले ही रोक दिया गया.

उड़ान भरने से पहले रोक दी गई फ्लाइट

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 146 को उड़ान भरने से पहले रोक दिया गया. फ्लाइट में लगभग 160 यात्री मौजूद थे. ये फ्लाइट रविवार सुबह 8:30 बजे चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.

19 जून को विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

19 जून को दिल्ली से लेह (Indigo Flight Cancelled) जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई 2006 की तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 180 लोग सवार थे. फ्लाइट ने दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी, लेकिन लेह पहुंचने से कुछ देर पहले तकनीकी गड़बड़ी का पता चला. विमान लेह पहुंचने के कुछ ही देर बाद वापस लौट आया और सुरक्षित तरीके से दिल्ली में उतारा गया.

कई मामले आ चुके सामने

बीते बुधवार को भी इंडिगो की एक फ्लाइट को रद्द करना पड़ा था. फ्लाइट 6ई 6101 भुवनेश्वर से कोलकाता के लिए रवाना होनी थी, लेकिन उड़ान से कुछ मिनट पहले फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. इसका कारण भी विमान में तकनीकी खराबी बताया गया. दो जून को रांची में इंडिगो का एक विमान गिद्ध से टकराया था, जिसके कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी. पटना से कोलकाता वाया रांची की फ्लाइट करीब 3-4 हजार फीट की ऊंचाई पर थी. उसी समय एक गिद्ध उससे टकराया. टक्कर के बाद विमान करीब 40 मिनट तक हवा में रहा. इंडिगो की इस फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत 175 यात्री सवार थे. पक्षी से टक्कर के बाद यात्री दहशत में थे. विमान के क्रू मेंबर ने उन्हें भरोसा दिलाया और पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेन को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित तरीके से लैंड कराया था.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद हादसे के बाद Air India से नाखुश यात्री, सर्वे में सामने आए चिंताजनक आंकड़ें

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This