WTC रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा इंग्लैंड, जानें किस नंबर पर है टीम इंडिया

Must Read

IND vs ENG Test: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार के बाद डबल्यूटीसी प्वॉइंट टेबल में नुकसान हुआ है. टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 5 विकेट से पिछेकर चौथे नंबर पर धकेल दिया है जबकि हेडिंग्ले के लीड्स टेस्ट में भारत के खिलाफ मिली रोमांचक जीत ने इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया है.

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया. सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर 12 अंक अर्जित कर लिए हैं. इस जीत के साथ इंग्लैंड का जीत का प्रतिशत (PCT) 100 हो गया है. इसके साथ ही भारत को इस टेस्ट में हारने से खासा नुकसान हुआ है.

बांग्लादेश-श्रीलंका की स्थिति

WTC की शुरुआत 17 जून से गॉल में खेले गए बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टेस्ट से हुई थी. दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच ड्रॉ रहा था. इंग्लैंड की टीम का जीत का प्रतिशत 100.00 है. वहीं दूसरे नंबर पर बांग्लादेश तो तीसरे नंबर पर श्रीलंका है. दोनों टीमों के एक समान 4-4 अंक हैं. जबकि जीत का प्रतिशत 33.33-33.33 है.

भारतीय टीम का आगे का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट 2 से 6 जुलाई तक बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. और अंतिम तीन मैच लॉर्ड्स (10-14 जुलाई), मैनचेस्टर (23-27 जुलाई) और द ओवल (31 जुलाई-4 अगस्त) में खेले जाएंगे. इंग्लैंड में पांच टेस्ट खेलने के बाद भारतीय टीम इस साल के अंत में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के साथ दो-दो मैचों की सीरीज खेलेगी.विंडीज के खिलाफ दो रेड-बॉल मैच अहमदाबाद और दिल्ली में होंगे, जबकि कोलकाता और गुवाहाटी 2025 डब्ल्यूटीसी विजेता साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगी.

टीम इंडिया के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम है. अगर गिल की कप्तानी में भारत को WTC 2025 फाइनल की दौड़ में बने रहना है, तो आने वाले टेस्ट मुकाबलों में जीत के अलावा भारत के पास कोई और विकल्प नहीं है.

इसे भी पढ़ें:-ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित’, खुफिया रिपोर्ट के इस दावे पर आया ट्रंप का जवाब

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This