पुरी रथ यात्रा में Adani Group की भोजन सेवा को तीर्थयात्रियों ने सराहा, जमकर की तारीफ

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रयागराज के महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela) में करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में भी तीर्थयात्रियों की सेवा करेगा.
इस वर्ष रथ यात्रा के दौरान अदाणी ग्रुप लगभग 40 लाख निःशुल्क भोजन और पेय पदार्थ वितरित करेगा. इसके लिए पूरे पुरी शहर में विशेष खाद्य काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.
इसके अलावा, ओडिशा की भीषण गर्मी से राहत देने के लिए ठंडे पेय पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए हैं. ये व्यवस्थाएं न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैं, बल्कि स्वच्छता और गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा गया है.

कटक के मिहिर कुमार परिदा ने की अदाणी ग्रुप की इस पहल की सराहना 

कटक के मिहिर कुमार परिदा ने अदाणी ग्रुप की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, यह बहुत ही शानदार व्यवस्था है. भोजन की गुणवत्ता उत्कृष्ट है और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया है. यह तीर्थयात्रियों के लिए एक विचारशील और सुचारू रूप से लागू की गई पहल है। मैं रथ यात्रा जैसे भव्य अवसर पर अदाणी ग्रुप के इस सराहनीय प्रयास के लिए उन्हें हृदय से बधाई देता हूं.

भद्रक से आए गौतम कुमार दास ने अदाणी ग्रुप के इस पहल का किया स्वागत

इसी तरह, भद्रक से आए गौतम कुमार दास ने अदाणी ग्रुप के इस पहल का स्वागत करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की. उन्होंने कहा, मैं रथ यात्रा के लिए पुरी आया हूं और अदाणी ग्रुप द्वारा की गई भोजन व्यवस्था से बहुत प्रभावित हूं. भोजन न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद और इस तरह की सेवा का अनुभव कर हम वास्तव में धन्य महसूस कर रहे हैं। मैं गौतम अदाणी को इस शानदार व्यवस्था के लिए धन्यवाद देता हूं.
आपको बता दें, अदाणी ग्रुप की यह पहल पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय सामुदायिक समूहों के साथ साझेदारी में की जा रही है. इस सेवा की योजना महीनों पहले ही शुरू हो गई थी और इसे अदाणी ग्रुप और स्थानीय समुदायों के वालंटियर्स द्वारा कार्यान्वित की जा रही है. अदाणी ग्रुप की इस पहल ने न केवल तीर्थयात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाया है.
Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This