‘भारत अब कमजोर नहीं, उकसाने पर देता है कड़ा जवाब’, फिलीपींस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh: फिलीपींस के सेबू में 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस यानी ADMM-Plus के दौरान बुधवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख, इकोनॉमिक प्रोग्रेस, डिफेंस कैपेबिलिटी और करप्शन को रोकने की कोशिशों पर बात की. राजनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख और रक्षा तैयारियों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर उसे उकसाया जाता है, तो वह उसका कड़ा जवाब देता है.

दुनिया भर में बढ़ी है भारत की प्रतिष्ठा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘दुनिया भर में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है. यदि ऐसा नहीं होता, तो 35 देशों की लीडरशिप ने हमारे प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित नहीं किया होता. आज, जब भारत बोलता है, तो विश्व ध्यान से सुनता है.’

भारत पूरी दुनिया को मानता है अपना परिवार

वहीं, वैश्विक सहयोग के भारत के दर्शन पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है. हम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ यानी पूरी दुनिया एक परिवार है, की बात करते हैं. हमारा दिल तो इतना बड़ा है कि हम नाग पंचमी पर सांपों को भी दूध पिलाते हैं.

पश्चिम एशिया में युद्ध ना होता तो टॉप 3 में होती भारत की इकोनॉमी

साथ ही, भारत की इकोनॉमिक प्रोग्रेस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अभी दुनिया में 5वें स्थान पर है और उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्थिति और बेहतर होगी. उन्होंने कहा, ‘हमारी इकोनॉमी विश्व में 5वें नंबर पर है. अगर वेस्ट एशिया में संकट न होता, तो हम अब तक विश्व की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुके होते. खैर, ऐसा तो होना ही है.’

यदि कोई हमें उकसाता है, तो हम उसे छोड़ते नहीं

वहीं, सुरक्षा खतरों के प्रति भारत के रिएक्शन का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला देते हुए कहा कि आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम तो सुना होगा. हमारा देश अब कमजोर नहीं है. किसी को भी हम उकसाते नहीं हैं, लेकिन यदि कोई हमें उकसाता है, तो हम उसे छोड़ते नहीं हैं. यह मैसेज अब बिल्कुल साफ है. हमारी रक्षा तैयारियां और मजबूत हुई हैं.

Latest News

MLC चुनाव: केशव मौर्य बोले- धांधली होती तो सपा खाता नहीं खोल पाती, 2027 में खिलेगा कमल

UP Mlc Election: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा...

More Articles Like This