Karwa Chauth 2026 Wishes: इन संदेशों से दें अपने पार्टनर को करवा चौथ की बधाई, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karwa Chauth 2026 Wishes: हर साल कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस साल 29 अक्टूबर को ये पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं. इसके बाद शाम के समय सोलह श्रृंगार करके विधि-विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती है. कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रख कर करवा माता पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

करवा चौथ के पावन अवसर को और भी खास बनाने के लिए महिलाएं अपने पार्टनर, सहेलियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजती हैं. ऐसे में आप इन शानदार मैसेजेस के जरिए करवा चौथ की बधाई दे सकते है.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर जरूर करें ये सोलह श्रृंगार, यहां जानिए पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2026 Wishes

  1. करवा चौथ का व्रत है बहुत ही खास,
    आप और आपके पति का बना रहे ये खास रिश्ता,
    ईश्वर से यही दुआ है हमारी हर बार.
    करवा चौथ की शुभकामनाएं!
  2. करवा चौथ का ये त्योहार,
    आए और लाए खुशियां हजार,
    यही है हमारी दुआ,
    आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
    सलामत रहें आप और आपका परिवार.
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
  3. नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी,
    वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए,
    आपके दांपत्य जीवन में रागिनी.
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
  4. चांद की तरह दमके आपका जीवन,
    प्यार और खुशियों से भर जाए आपका संसार.
    करवा चौथ की हार्दिक बधाई!
  5. सुबह की किरण में सरगी मिलेगी,
    आज हर पत्नी दुल्हन की तरह सजेगी।
    इस व्रत से पति की उमर बढ़ेगी,
    हर सुहागिन को माता यह आशीर्वाद देंगी.
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
  6. चांद की रोशनी ये पैगाम लाई
    करवा चौथ पर सबके मन में खुशियां लाई
    सबसे पहले हमारी तरफ से आपको
    करवा चौथ की ढेर सारी बधाई.
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
  7. दिल मेरा फिर से तेरा प्यार मांगे
    प्यासे नयना फिर से तेरा दीदार मांगे
    प्रेम और स्नेह से प्रकाशित हो दुनिया मेरी
    ऐसा साथी पूरा जग संसार मांगे.
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!
  8. चांद का इंतजार है दिल में,
    करवा चौथ का व्रत हो पूरा,
    मिले प्यार में हमेशा खुशियां.
    करवा चौथ की बधाई!
  9. आज फिर आया है मौसम प्यार का
    ना जाने कब होगा दीदार चांद का
    पिया मिलन की रात है ऐसी आई
    आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का.
    करवा चौथ की बधाई!
  10. चांद की चमक के साथ
    सांसों की महक के साथ
    श्रद्धा की रात लिए
    विश्वास की सौगात लिए
    पति की मंगल कामना लिए
    आई है यह खास रात.
    हैप्पी करवा चौथ डियर!
  11. सुख-दुःख में हम-तुम
    हर पल साथ निभाएंगे
    एक जन्म नहीं सातों जन्म
    पति-पत्नी बन आएंगे.
  12. हर जीवन में आपका संग मिले
    इसी जोड़े में हर जीवन मिले
    कोई और तमन्ना ना हो मेरी
    जब भी याद करूं तुम्हें
    आप हमेशा मेरे पास मिले.
  13. व्रत रखा है मैंने
    बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ
    हो लंबी उम्र तुम्हारी
    हर जन्म में मिले तुम्हारा ही साथ.
  14. मेहंदी लगाया है हाथों पर
    और माथे पर सिंदूर लगाया है
    पिया आजा पास हमारे
    देख चांद भी निकल आया है.
Latest News

MLC चुनाव: केशव मौर्य बोले- धांधली होती तो सपा खाता नहीं खोल पाती, 2027 में खिलेगा कमल

UP Mlc Election: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा...

More Articles Like This